81 शिक्षकों का सम्मान, सीएम योगी ने बांटी उपलब्धि की पहचान राज्य और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार से चयनित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान

 81 शिक्षकों का सम्मान, सीएम योगी ने बांटी उपलब्धि की पहचान

राज्य और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार से चयनित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान

गोरखपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित भव्य शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कृष्ट योगदान देने वाले 81 शिक्षकों को सम्मानित किया। राज्य अध्यापक पुरस्कार और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों को मुख्यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए।

शिक्षकों के सम्मान से समारोह में उत्साह और गौरव का माहौल रहा। इस दौरान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी और मंत्री संजय निषाद समेत जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ संस्कार और सही दिशा देने में शिक्षकों की भूमिका सबसे अहम है।

Previous articleपूर्वांचल में अब कॉर्निया ट्रांसप्लांट की राह आसान, संगम आई हॉस्पिटल को सरकारी लाइसेंस पांच साल के लिए मिली आधिकारिक अनुमति, गंभीर कॉर्निया रोगियों को गोरखपुर में ही मिल सकेगा अत्याधुनिक उपचार
Next articleगोरखनाथ मंदिर में गूंजा ‘नंद घर आनंद भयो’, सीएम योगी ने झुलाया लड्डू गोपाल आधी रात गर्भगृह में विधि-विधान से हुआ श्रीकृष्ण का प्राकट्य अनुष्ठान, राधा-कृष्ण बने बच्चों पर बरसा मुख्यमंत्री का स्नेह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here