डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा बैरक, रसोईघर और चिकित्सालय का जायजा, बंदियों से संवाद कर जानी समस्याएं

डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा

बैरक, रसोईघर और चिकित्सालय का जायजा, बंदियों से संवाद कर जानी समस्याएं

रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने सोमवार को जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बैरकों, रसोईघर, चिकित्सालय, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था को देखा। उन्होंने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था सहित सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली। उन्होंने जेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने तथा निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कारागार परिसर में साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं और भोजन वितरण व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बंदियों को निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ कारागार की सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह चाक-चौबंद रहनी चाहिए। नियमित निरीक्षण के माध्यम से व्यवस्थाओं की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर हिमांशु रौतेला सहित कारागार के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleस्वास्थ्य कार्यक्रमों की मंडलीय समीक्षा, आयुक्त ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश स्वास्थ्य योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की हुई समीक्षा, तीनों जिलों के अधिकारी रहे मौजूद
Next articleखोराबार के ईडब्ल्यूएस-एलआईजी आवास अब ‘रुद्राक्ष एनक्लेव’, एमआईजी को मिला ‘मानसरोवर एनक्लेव’ नाम जीडीए बोर्ड बैठक में आवास, सड़कों, रामगढ़ताल और प्रेक्षागृह को लेकर कई अहम फैसले

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here