स्वास्थ्य कार्यक्रमों की मंडलीय समीक्षा, आयुक्त ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश स्वास्थ्य योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की हुई समीक्षा, तीनों जिलों के अधिकारी रहे मौजूद

स्वास्थ्य कार्यक्रमों की मंडलीय समीक्षा, आयुक्त ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

स्वास्थ्य योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की हुई समीक्षा, तीनों जिलों के अधिकारी रहे मौजूद

बस्ती। बस्ती मंडल में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा को लेकर सोमवार को मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंडल के तीनों जिलों बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. नीरज कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बस्ती डॉ. राजीव निगम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी संतकबीरनगर डॉ. रामानुज कन्नौजिया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिद्धार्थनगर डॉ. संजय कुमार दोहरे सहित मंडल के विभिन्न स्वास्थ्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में मेडिकल कॉलेजों एवं जिला चिकित्सालयों के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जनपदीय कार्यक्रम नोडल अधिकारी तथा मंडलीय एवं जनपदीय कार्यक्रम प्रबंधक, समन्वयक और सलाहकार ने प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) एवं राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (एनयूएचएम) से जुड़े कार्यक्रमों की प्रगति पर भी अधिकारियों ने जानकारी साझा की।

स्वास्थ्य विभाग के साथ विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, सूचना विभाग, आईसीडीएस और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

मंडलायुक्त ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग और निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं की नियमित निगरानी करते हुए कमियों को समय रहते दूर करने के निर्देश दिए।

बैठक में सहयोगी संस्थाओं के मंडलीय प्रतिनिधियों ने भी प्रतिभाग किया और स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन से संबंधित बिंदुओं पर जानकारी दी। मंडल स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए विभागों के बीच समन्वय मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

Previous articleजिला कारागार में डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण, बैरकों से मेस तक खंगाला परिसर सुरक्षा, साफ-सफाई और बंदियों को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा, प्रतिबंधित सामग्री पर सख्ती के निर्देश
Next articleडीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा बैरक, रसोईघर और चिकित्सालय का जायजा, बंदियों से संवाद कर जानी समस्याएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here