जिला कारागार में डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण, बैरकों से मेस तक खंगाला परिसर सुरक्षा, साफ-सफाई और बंदियों को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा, प्रतिबंधित सामग्री पर सख्ती के निर्देश

जिला कारागार में डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण, बैरकों से मेस तक खंगाला परिसर

सुरक्षा, साफ-सफाई और बंदियों को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा, प्रतिबंधित सामग्री पर सख्ती के निर्देश

संतकबीरनगर। जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था और अंदरूनी व्यवस्थाओं की हकीकत परखने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों के अचानक पहुंचने से जेल प्रशासन में भी सतर्कता बढ़ गई। अधिकारियों ने कारागार परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने बैरकों, मेस, कार्यालय सहित जेल परिसर का निरीक्षण किया। साफ-सफाई, सुरक्षा इंतजाम और बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की स्थिति देखी। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित जेल कर्मियों से जानकारी भी ली।

इसके बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बंदियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने बंदियों से जेल में मिल रही सुविधाओं, भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं तथा किसी प्रकार की समस्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने कहा कि बंदियों की जायज समस्याओं का नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जाए।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने जेल कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कारागार परिसर में किसी भी स्थिति में प्रतिबंधित सामग्री प्रवेश नहीं करनी चाहिए। जेल में आने-जाने वाले सामान और व्यक्तियों की नियमानुसार जांच सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई।

डीएम-एसपी ने जेल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को भी परखा और संबंधित अधिकारियों को परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के साथ-साथ बंदियों को निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध कराना भी प्रशासन की प्राथमिकता है।

औचक निरीक्षण के माध्यम से प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिला कारागार की सुरक्षा, अनुशासन और व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को दिए गए निर्देशों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने को कहा।

Previous articleबारात घर और उत्सव भवनों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश उपनिदेशक पंचायत ने समीक्षा बैठक में तय समय में कार्य पूरा कराने पर दिया जोर
Next articleस्वास्थ्य कार्यक्रमों की मंडलीय समीक्षा, आयुक्त ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश स्वास्थ्य योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की हुई समीक्षा, तीनों जिलों के अधिकारी रहे मौजूद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here