बशारतपुर कल्याण मंडपम का सीएम योगी ने किया लोकार्पण 130.73 करोड़ की 170 विकास परियोजनाओं की गोरखपुर को दी सौगात, लोकार्पण के साथ कई परियोजनाओं का शिलान्यास

बशारतपुर कल्याण मंडपम का सीएम योगी ने किया लोकार्पण

130.73 करोड़ की 170 विकास परियोजनाओं की गोरखपुर को दी सौगात, लोकार्पण के साथ कई परियोजनाओं का शिलान्यास

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बशारतपुर में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया। जीडीए की ओर से मुख्यमंत्री की विधायक निधि से करीब 3.10 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण कराया गया है। कल्याण मंडपम के शुरू होने से स्थानीय लोगों को सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री ने नगर निगम और गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की कुल 170 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इन परियोजनाओं की कुल लागत करीब 130.73 करोड़ रुपये है।

नगर निगम की 109 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 31 परियोजनाओं का लोकार्पण मुख्यमंत्री के हाथों हुआ। वहीं जीडीए की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण और 15 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस तरह शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने वाली परियोजनाओं का एक साथ शुभारंभ हुआ।

समारोह में प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, संजय निषाद, महापौर, क्षेत्रीय अध्यक्ष, सांसद, विधायक सहित भाजपा एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास परियोजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है और गोरखपुर में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है।

Previous articleहर पीड़ित की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता : योगी जी  जनता दर्शन में सीएम ने करीब 200 लोगों की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here