हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह
जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न
बस्ती। भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा के साथ ही बस्ती जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। बस्ती के पूर्व सांसद एवं असम के पार्टी प्रभारी हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और हरीश द्विवेदी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी बस्ती जिले के लिए भी गौरव का विषय है।
जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि हरीश द्विवेदी का संगठन के प्रति समर्पण और सक्रिय भूमिका सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी रही है। राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से जिले के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा जनसेवा से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हरीश द्विवेदी के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम में गजेंद्र सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, वीरेंद्र गौतम, प्रेम प्रकाश चौधरी, शिवानी सिंह, अजय पाल सिंह, नीरज त्रिपाठी, सुमन सिंह, पप्पू शुक्ला, तारक जायसवाल, मनमोहन श्रीवास्तव, शरद रावत, अरविंद चौधरी, अश्वनी श्रीवास्तव, राजन ठाकुर, सुभाष श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, वागीश सिंह, सत्येंद्र सिंह ‘भोलू’, गौरव अग्रवाल, सचिन सिंह, राम शंकर यादव, केके दुबे, मनोज सिंह, सत्येंद्र कुमार पांडेय, हनुमान प्रसाद भोलू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।















