भटकी युवती को पुलिस ने परिवार से मिलाया

भटकी युवती को पुलिस ने परिवार से मिलाया

 

गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ एक युवती को सकुशल उसके परिजनों से मिलाकर मानवता की मिसाल पेश की है।

जानकारी के अनुसार, 09 जुलाई 2026 को थाना रामगढ़ताल पुलिस को सूचना मिली कि लगभग 20 वर्षीय एक युवती क्षेत्र में भटक रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास शुरू किया।

पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाकर युवती के परिजनों का पता लगाया। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवती को सकुशल उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।

काफी समय बाद बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और गोरखपुर पुलिस की तत्परता एवं मानवीय कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और सहायता पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में पुलिस पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए जरूरतमंदों को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास करती है।

Previous articleऑडिटोरियम निर्माण की धीमी रफ्तार पर मंडलायुक्त नाराज, सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
Next articleआत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी युवती गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here