नाबालिग को भगाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, गीडा पुलिस की कार्रवाई एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में अभियान जारी, चौकी प्रभारी पिपरौली की सक्रिय भूमिका

नाबालिग को भगाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, गीडा पुलिस की कार्रवाई

एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में अभियान जारी, चौकी प्रभारी पिपरौली की सक्रिय भूमिका

गोरखपुर। अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गीडा पुलिस ने नाबालिग को भगाने और धमकी देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गीडा के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई में चौकी प्रभारी पिपरौली उपनिरीक्षक अमरेश कुमार सिंह सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।

पुलिस टीम ने शनिवार को वांछित अभियुक्त उत्कर्ष पुत्र गौतम निवासी बोक्टा, थाना गीडा, जनपद गोरखपुर (उम्र करीब 19 वर्ष) को अमर उजाला तिराहा स्थित पार्किंग के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार वादी रामाकांत पुत्र स्व. ददुअल प्रसाद, निवासी बांसपार, थाना गीडा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी उसकी लगभग 12 वर्षीय पुत्री कनिष्का को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि घटना की जानकारी देने पर आरोपी पक्ष द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई।

तहरीर के आधार पर थाना गीडा में मुकदमा संख्या 250/2026 धारा 137(2), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर उसका बयान दर्ज किया, जिसके आधार पर मुकदमे में धारा 87 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार पाण्डेय, चौकी प्रभारी पिपरौली उपनिरीक्षक अमरेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार तथा कांस्टेबल राजनारायण धुर्यवंशी शामिल रहे।

Previous articleजनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर उत्कृष्ट पुलिसकर्मी सम्मानित, एसपी संदीप कुमार मीना ने दिए प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार
Next articleखेल मैदान में चमके पुलिस के सितारे, एसपी ने आठ खिलाड़ियों को किया सम्मानित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here