डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, कड़ी निगरानी में सकुशल सम्पन्न हुई यूपीटीईटी परीक्षा 19 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में हुई परीक्षा, प्रशासन रहा पूरी तरह सतर्क

डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, कड़ी निगरानी में सकुशल सम्पन्न हुई यूपीटीईटी परीक्षा

19 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में हुई परीक्षा, प्रशासन रहा पूरी तरह सतर्क

रायबरेली। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। शुक्रवार को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा श्री हेमकुंड पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान परीक्षा कक्षों, प्रवेश द्वारों, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों पर 02 जुलाई से 04 जुलाई 2026 तक शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को निष्पक्ष, सकुशल और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को लगातार भ्रमणशील रहकर निगरानी करने के निर्देश दिए गए थे।

उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रही और इसी को ध्यान में रखते हुए हर स्तर पर विशेष सतर्कता बरती गई।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ ने परीक्षा से जुड़े आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को आयोजित प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 8,544 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 7,481 अभ्यर्थी उपस्थित रहे जबकि 1,063 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने दावा किया कि पूरे परीक्षा कार्यक्रम के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था की सूचना प्राप्त नहीं हुई।

Previous articleकड़ी निगरानी और पुख्ता सुरक्षा के बीच गोरखपुर में सकुशल संपन्न हुई टीईटी-2026 परीक्षा 32 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्षा, प्रशासनिक अधिकारियों की सतत निगरानी रही जारी
Next articleजनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर उत्कृष्ट पुलिसकर्मी सम्मानित, एसपी संदीप कुमार मीना ने दिए प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here