सीएम योगी के प्रस्तावित बस्ती दौरे की तैयारियां तेज: मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम और एसपी ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीएम योगी के प्रस्तावित बस्ती दौरे की तैयारियां तेज: मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम और एसपी ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

बस्ती। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बस्ती दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। तैयारियों को अंतिम रूप देने के क्रम में गुरुवार को मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने हरैया क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया जाएगा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों की भी व्यवस्था की जाएगी। भीड़ नियंत्रण और जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाने की भी तैयारी की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल के आसपास साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर भी विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

अधिकारियों ने दो टूक कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी प्रकार की अव्यवस्था या कमी स्वीकार नहीं की जाएगी और जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। लगातार हो रहे फील्ड निरीक्षण और बैठकों से माना जा रहा है कि प्रशासन कार्यक्रम को सुरक्षित, व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए पूरी गंभीरता से जुटा हुआ है। निरीक्षण के दौरान अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Previous articleरायबरेली रिंग रोड परियोजना अंतिम चरण में: डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य पर दिया जोर 95 प्रतिशत कार्य पूरा, रेलवे स्वीकृति मिलने के बाद शेष निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
Next articleटीईटी 2026: गोरखपुर में चार पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, दो दिनों में रिकॉर्ड उपस्थिति के बीच प्रशासन पूरी तरह रहा अलर्ट 32 परीक्षा केंद्रों पर 72 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, वरिष्ठ अधिकारियों ने लगातार किया निरीक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here