डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण परीक्षा पर सख्ती

डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण परीक्षा पर सख्ती

रायबरेली, । उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को नकल मुक्त, पारदर्शी और सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने आज विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

दोनों अधिकारियों ने चन्द्रपाल इंटर कॉलेज गंगागंज, के0बी0 सिन्हा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की सुविधा और अन्य प्रबंधों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि परीक्षा जनपद के 11 परीक्षा केंद्रों पर 08, 09 और 10 जून 2026 को दो पालियों में आयोजित हो रही है। परीक्षार्थियों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और नकल विहीन ढंग से सम्पन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ ने बताया कि आज प्रथम पाली में कुल 3744 अभ्यर्थियों में से 2768 उपस्थित रहे, जबकि 976 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में भी 3744 अभ्यर्थियों में से 2733 उपस्थित और 1011 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 7488 अभ्यर्थियों में से 5501 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

निरीक्षण के समय जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous articleआरक्षी भर्ती परीक्षा केंद्रों का मंडलायुक्त व डीआईजी ने किया निरीक्षण
Next articleभ्रामक रिपोर्ट के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, उच्चस्तरीय जांच की मांग नमामि गंगे योजना में अनियमितता का आरोप, क्षतिग्रस्त सड़कें और पेयजल संकट से परेशान ग्रामीण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here