महिला दरोगाओं ने खेलों में बढ़ाया संतकबीरनगर पुलिस का मान, एसपी ने किया सम्मानित टेबल टेनिस में चार पदक जीतकर चमकाया जिले का नाम, नगद पुरस्कार से हुईं सम्मानित

महिला दरोगाओं ने खेलों में बढ़ाया संतकबीरनगर पुलिस का मान, एसपी ने किया सम्मानित

टेबल टेनिस में चार पदक जीतकर चमकाया जिले का नाम, नगद पुरस्कार से हुईं सम्मानित

संतकबीरनगर। खेल के मैदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संतकबीरनगर पुलिस का गौरव बढ़ाने वाली दो महिला उपनिरीक्षकों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानित किया गया। आल इंडिया पुलिस एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह की उपस्थिति में महिला दरोगाओं को नगद पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर उपनिरीक्षक सरिता नागवंशी को 15 हजार रुपये तथा उपनिरीक्षक शीला यादव को 5 हजार रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। दोनों महिला अधिकारियों ने टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल चार पदक अपने नाम किए और जिले के साथ-साथ उत्तर प्रदेश पुलिस का भी सम्मान बढ़ाया।

उपनिरीक्षक सरिता नागवंशी ने आल इंडिया पुलिस टेबल टेनिस प्रतियोगिता की 50 प्लस महिला ओपन डबल्स स्पर्धा में रजत पदक, 50 प्लस महिला सिंगल्स स्पर्धा में कांस्य पदक तथा 50 प्लस मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं उपनिरीक्षक शीला यादव ने 50 प्लस महिला ओपन डबल्स स्पर्धा में रजत पदक जीतकर संतकबीरनगर पुलिस को गौरवान्वित किया।

सम्मान समारोह में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने दोनों महिला अधिकारियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि खेलों में उनकी सफलता पूरे पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बेहतर प्रदर्शन कर विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं, जो सराहनीय है।

एसपी ने अन्य पुलिसकर्मियों को भी खेल प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं। महिला उपनिरीक्षकों की इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।

Previous articleटीजीटी परीक्षा शांतिपूर्ण कराने को पुलिस मुस्तैद, एएसपी ने किया निरीक्षण सीसीटीवी से लेकर डायल-112 तक अलर्ट, एएसपी ने जांची तैयारियां
Next articleरिकॉर्ड रूम की बदहाली पर भड़का सिविल बार एसोसिएशन, डीएम को सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन अव्यवस्था, कर्मचारियों की लापरवाही और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज, व्यवस्था सुधार की मांग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here