राही ब्लॉक में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी प्रदर्शनी : डीएम सरनीत कौर ब्रोका

राही ब्लॉक में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी प्रदर्शनी : डीएम सरनीत कौर ब्रोका

रायबरेली। केंद्र एवं प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा विकास खंड राही परिसर में आयोजित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ मंगलवार को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं, उपलब्धियों तथा जनपद और प्रदेश में स्थापित नए कीर्तिमानों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है।

शुभारंभ के बाद जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों से योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की मंशा है कि जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। ऐसी प्रदर्शनियां आमजन को योजनाओं की जानकारी देने और पात्र लाभार्थियों को उनसे जोड़ने का प्रभावी माध्यम साबित होती हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदर्शनी के दौरान अधिक से अधिक लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं, उपलब्धियों और सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि पात्र नागरिक सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने आमजन से भी प्रदर्शनी का अवलोकन करने और सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने की अपील की।

प्रदर्शनी में महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, ग्रामीण विकास, स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा, कौशल विकास तथा अन्य जनहितकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी को आकर्षक एवं सहज तरीके से प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी आगामी तीन दिनों तक आमजन के लिए खुली रहेगी।

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, खंड विकास अधिकारी राही संदीप सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी कौशलेन्द्र सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Previous articleजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के नवीनीकरण का लोकार्पण विधायक विपुल दुबे, डीएम शैलेष कुमार और एसपी अभिनव त्यागी ने फीता काटकर किया शुभारंभ
Next articleविश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद में होगा वृहद वृक्षारोपण अभियान डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने अधिकारियों को दिए लक्ष्यपूर्ति और पौधों की सुरक्षा के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here