चोटी पर टिप्पणी करने को लेकर मारपीट ,आरोपी गिरफ्तार

चोटी पर टिप्पणी करने को लेकर मारपीट आरोपी गिरफ्तार

कलवारी क्षेत्र के चरकैला गांव की घटना, चार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश बस्ती । कलवारी थाना क्षेत्र के चरकैला गांव में चौराहे से घर जाते समय एक युवक को रोककर गांव के कुछ लड़कों ने चोटी रखने की बात को लेकर टिप्पणी की। विरोध करने पर मारपीट हो गई। इसमें एक युवक को काफी चोटें आ गईं। परिवार के लोग उसका इलाज जिला अस्पताल में करा रहे हैं।

सोमवार को कलवारी थाना क्षेत्र के चरकैला गांव निवासी शिवपूजन किसी काम से चौराहे पर गया था।

चौराहे से सामान लेकर वह वापस घर की तरफ आ रहा था। उसी गांव के मोहम्मद अजीज ने बड़ी चोटी को लेकर टिप्पणी करने लगा विरोध करने पर मोहम्मद अजीज, आमिर खान, रतालू व गज्जू का तीसरे नंबर का लड़का एक राय होकर हॉकी व टांगी से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर इसकी सूचना घर वालों को दी। आनन- फानन परिजन घायल युवक को निजी साधन से पहले सामुदायिक

स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा ले गए। जहां चिकित्सक ने सिर में काफी चोट देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी मोहम्मद अजीज, आमिर खान, रतालू व नौशाद को गिरफ्तार कर लिया गया। चारों को न्यायालय भेजा गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसओ ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस की धाराओं में परिवर्तन किया जायेगा।

Previous articleमना करने पर युवती की छोटी बहन की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल केस दर्ज 
Next articleकोई काम छोटा-बड़ा नहीं होता। जो दायित्व मिले, उसे पूरी निष्ठा तथा मनोयोग से करो सफलता तुम्हारे चरण चूमेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here