सीमा हैदर को फिल्म में रोल देने पर मोनू मानेसर व नेता की धमकी

सीमा हैदर को फिल्म में रोल देने पर मोनू मानेसर व नेता की धमकी

 

नोएडा .उदयपुर में हुई दर्जी कन्हैया लाल की हत्या पर बन रही फिल्म में काम देने का वादा करने पर अमित जानी को रविवार को धमकी मिली है। अमित जानी का आरोप है के मोनू मानेसर के नाम से उन्हें व्हाट्स एप कॉल कर धमकी दी गई। वहीं, मेरठ के सपा नेता अभिषेक सोम का भी धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अमित जानी ने ट्वीट कर यूपी पुलिस से इसकी शिकायत की है।

उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने हाल ही में पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत में आई सीमा हैदर को अपनी फिल्म में रॉ एजेंट का किरदार निभाने का प्रस्ताव दिया है। सीमा ने भारत की एजेंसियों के क्लीन चिट देने के बाद ही फिल्म में काम करने की बात कही है। अमित जानी ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक नंबर से व्हाट्स एप पर कॉल आई। कॉलर ने खुद को मोनू

मानेसर बताते हुए कहा कि अगर सीमा हैदर को फिल्म में काम दिया तो अंजाम भुगतना होगा।

इधर, मेरठ के सपा नेता अभिषेक सोम ने वीडियो वायरल कर कहा कि अमित जानी इस फिल्म को बनाकर व सीमा हैदर को काम देकर दंगे कराना चाहते हैं। उन्हें अमित जानी को ध्यान रखना चाहिए पदमावत फिल्म के दौरान संजय लीला भंसाली के साथ क्या हुआ था। वहीं, सीमा की इतनी हिम्मत नहीं की वह फिल्म के सेट पर भी चली जाए। उन्होंने बताया कि वह अपनी फिल्म के प्रचार के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। यूपी पुलिस के इस मामले में जांच का आदेश दिया है।

Previous articleविधानसभा के सामने युवती द्वारा आत्मदाह की कोशिश
Next articleटीबी उन्मूलन कार्यक्रम में जिले को मिली है 74वीं रैंक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here