सम्पूर्ण समाधान दिवस में 208 शिकायतों की सुनवाई 22 मामलों का मौके पर निस्तारण, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 208 शिकायतों की सुनवाई

22 मामलों का मौके पर निस्तारण, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

संतकबीरनगर।

शनिवार को जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 208 शिकायतों की सुनवाई की गई, जिनमें से 22 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

खलीलाबाद तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना भी उपस्थित रहे। यहां कुल 63 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 8 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि 7 मामलों में स्थलीय निरीक्षण के लिए टीम गठित की गई। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश के साथ भेजा गया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि फरियादियों की संतुष्टि ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत पर मौके पर जाकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके।

धनघटा तहसील में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) जयप्रकाश एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने समस्याएं सुनीं। यहां 78 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 2 का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजा गया।

वहीं मेंहदावल तहसील में उप जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 67 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 12 मामलों का तत्काल निस्तारण किया गया। 6 मामलों में स्थलीय जांच के लिए टीम गठित की गई।

अधिकारियों ने सभी लंबित मामलों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया।

Previous articleयुवती को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने अपहृता को सकुशल किया बरामद
Next articleजनगणना-2027 प्रशिक्षण में अनुपस्थिति पर होगी कार्रवाई एडीएम ने दिए सख्त निर्देश, अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here