डीएम ने गेहूँ क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण किसानों से अधिक खरीद व समय पर भुगतान के दिए निर्देश

डीएम ने गेहूँ क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण

किसानों से अधिक खरीद व समय पर भुगतान के दिए निर्देश

रायबरेली।

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने विकास खंड डीह स्थित गेहूँ क्रय केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि गेहूँ क्रय केंद्रों पर खरीद कार्य पूरी सतर्कता और प्रभावी ढंग से किया जाए, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि केंद्रों पर किसी भी स्थिति में दलाल या बिचौलियों की मौजूदगी न हो और किसानों से गेहूँ खरीद में किसी प्रकार की देरी न की जाए।

डीएम ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का भुगतान निर्धारित समय के भीतर सीधे उनके खातों में हस्तांतरित किया जाए। उन्होंने गेहूँ खरीद की मात्रा बढ़ाने पर भी जोर दिया।

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद किसानों से बातचीत कर खरीद प्रक्रिया और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली तथा उनके दस्तावेजों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि नमी मापक यंत्र, बोरे और इलेक्ट्रॉनिक कांटे जैसी आवश्यक सुविधाएं पूरी तरह सुचारु स्थिति में रहें।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि केंद्र पर आवक अधिक हो तो रविवार को भी तौल की व्यवस्था की जाए, ताकि अधिक से अधिक खरीद हो सके और किसानों को सुविधा मिल सके।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर ही अधिकतम गेहूँ खरीद सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता न बरती जाए।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सलोन चंद्र प्रकाश गौतम, जिला खाद्य विपणन अधिकारी सोनी गुप्ता, तहसीलदार सलोन दीपिका सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous articleनिःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों का हुआ उपचार आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के लिए चलाया गया विशेष अभियान
Next articleबायोगैस बनेगा ऊर्जा और आय का स्रोत, ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल उपनिदेशक पंचायत ने किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here