बार एसोसिएशन ने न्यायिक अधिकारियों का किया सम्मान ज्यूडिशियल स्पोर्ट्स मीट में नौ पदक जीतकर बढ़ाया जनपद का मान

बार एसोसिएशन ने न्यायिक अधिकारियों का किया सम्मान

ज्यूडिशियल स्पोर्ट्स मीट में नौ पदक जीतकर बढ़ाया जनपद का मान

संतकबीरनगर।

लखनऊ में आयोजित ज्यूडिशियल स्पोर्ट्स मीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों में कुल नौ पदक हासिल करने पर जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह समेत अन्य न्यायिक अधिकारियों का सिविल बार एसोसिएशन द्वारा न्यायालय सभागार में सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि न्यायिक अधिकारियों द्वारा खेल के क्षेत्र में यह उपलब्धि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इसे न्यायिक सेवा के साथ-साथ खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में खेलकूद, योग या व्यायाम को शामिल करना चाहिए। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी अजय त्रिपाठी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। एडीजे गजेंद्र कुमार ने न्यायिक अधिकारियों के प्रदर्शन की सराहना की।

एडीजे (पॉक्सो कोर्ट) कृष्ण कुमार और एडीजे (एससी/एसटी कोर्ट) कुलदीप कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद पाठक ने कहा कि यह जनपद के इतिहास में पहला अवसर है जब न्यायिक अधिकारियों ने प्रदेश स्तर पर खेलकूद में इतना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। महामंत्री निरंजन सिंह ने भविष्य में बार एवं बेंच के संयुक्त खेल आयोजन की बात कही।

कार्यक्रम को प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सुनील कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना त्यागी, न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कसौधन, अभिनव त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष महीप बहादुर पाल, वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रभूषण मणि त्रिपाठी, राकेश जी मिश्र, चीफ डिफेंस काउंसिल अंजय कुमार श्रीवास्तव, पूर्व महामंत्री नवनीत कुमार पांडेय, जिला शासकीय अधिवक्ता विशाल श्रीवास्तव, प्रभाकर मिश्र, अच्युतानंद शुक्ला, अधिवक्ता सुधीर कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने संबोधित किया।

Previous articleडीएम ने आश्रम पद्धति विद्यालय के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया जोर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Next articleनिःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों का हुआ उपचार आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के लिए चलाया गया विशेष अभियान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here