डीएम ने आश्रम पद्धति विद्यालय के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया जोर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

डीएम ने आश्रम पद्धति विद्यालय के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया जोर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रायबरेली।

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय (आश्रम पद्धति) विद्यालय, सलोन का निरीक्षण कर निर्माणाधीन एवं नवीनीकरण कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने विद्यालय में शैक्षिक व्यवस्थाओं, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई तथा आवासीय सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।

डीएम ने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से बातचीत की और उनकी पढ़ाई के स्तर की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाए और नियमित रूप से कक्षाएं संचालित हों।

इसके साथ ही छात्रावास में साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सलोन चंद्र प्रकाश गौतम, जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सुधीर गिरि, तहसीलदार सलोन दीपिका सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Previous articleडीएम-एसपी ने तहसील सलोन में सुनीं फरियादियों की समस्याएं सम्पूर्ण समाधान दिवस में 55 शिकायतें प्राप्त, 15 का मौके पर निस्तारण
Next articleबार एसोसिएशन ने न्यायिक अधिकारियों का किया सम्मान ज्यूडिशियल स्पोर्ट्स मीट में नौ पदक जीतकर बढ़ाया जनपद का मान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here