संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती आज जनपद में गरिमापूर्ण तरीके से मनाई गई।

संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती आज जनपद में गरिमापूर्ण तरीके से मनाई गई।

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

डीएम हर्षिता माथुर ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनके आदर्शों समानता, न्याय और शिक्षा  को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। संविधान के प्रति निष्ठा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन रामेंद्र मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अमृता सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, उप जिलाधिकारी सदर (न्यायिक) अहमद फरीद खान, वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. भावना श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी आशीष श्रीवास्तव सहित कलेक्ट्रेट के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous articleमंगलवार को कर्रिखास में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, महिलाओं की समस्याओं पर विशेष ध्यान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here