जय श्री वस्त्रालय का भव्य शुभारंभ, बेटी नैना गुप्ता के हाथों फीता काटा

जय श्री वस्त्रालय का भव्य शुभारंभ, बेटी नैना गुप्ता के हाथों फीता काटा

 

संतकबीरनगर। खलीलाबाद के बैंक चौराहे पर स्थित जय श्री वस्त्रालय का भव्य शुभारंभ मंगलवार को हुआ। प्रतिष्ठान का उद्घाटन प्रबंधक बैजनाथ गुप्ता की पुत्री नैना गुप्ता ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन से पहले विधि-विधान से पूजन-अर्चना की गई और मंत्रोच्चार के बीच शोरूम का शुभारंभ हुआ। प्रबंधक बैजनाथ गुप्ता ने कहा, “बेटियां लक्ष्मी का रूप होती हैं। इसी भावना के साथ हमने अपनी बेटी के हाथों दुकान का उद्घाटन कराया है।”

बैजनाथ गुप्ता ने बताया कि खलीलाबाद जैसे छोटे शहर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जय श्री वस्त्रालय शुरू किया गया है। यहां एक ही छत के नीचे ब्रांडेड साड़ियों का आकर्षक कलेक्शन, आधुनिक डिजाइन के गहने और पुरुष वस्त्रों की पूरी रेंज उपलब्ध है। उनका प्रयास है कि स्थानीय लोगों को बड़े शहरों जैसी फैशन और विविधता उचित मूल्य पर ही मिल सके।

उद्घाटन समारोह में जनपद की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी, पूर्व विधायक जय चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव, कल्पित हॉस्पिटल की प्रबंध निदेशिका डॉ. सोनी सिंह, भाजपा नेत्री सुनीता अग्रहरि और प्रतिष्ठित व्यवसायी सुनील छापड़िया ने पहुंचकर प्रबंधक को बधाई दी और नैना गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों ने शोरूम के कलेक्शन की सराहना की। पहले दिन ही दुकान पर ग्राहकों की अच्छी भीड़ देखने को मिली। प्रबंधक ने बताया कि उद्घाटन के अवसर पर विशेष छूट भी दी जा रही है।

Previous articleडीएम दीपक मीणा ने जनसमस्याएं सुनीं, अधिकारियों को सख्त निर्देश
Next articleमंगलवार को कर्रिखास में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, महिलाओं की समस्याओं पर विशेष ध्यान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here