अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, नगर निगम की 18 डिसमिल भूमि हुई मुक्त

अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, नगर निगम की 18 डिसमिल भूमि हुई मुक्त

 

गोरखपुर। नगर निगम की जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई। अपर आयुक्त अतुल कुमार के नेतृत्व में नगर निगम, थाना गुलरिया पुलिस और ईटीएफ की संयुक्त टीम ने ग्राम हरसेवकपुर नंबर दो में नगर निगम की 18 डिसमिल भूमि को कब्जामुक्त कराया।

आराजी नंबर 1074 और 1072 पर अवैध कब्जा किया गया था। टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती रही, जिससे पूरे अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रही। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

अपर आयुक्त अतुल कुमार ने कहा कि नगर निगम की संपत्तियों पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी ऐसे अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि सरकारी भूमि पर कब्जा न करें और अवैध अतिक्रमण की जानकारी होने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें।

Previous articleदरोगा बनकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपये बरामद
Next articleकानपुर देहात पुलिस का कमाल: तीन महीने में अपराधों पर सख्त शिकंजा, भारी गिरावट दर्ज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here