कब्र खोद कर शव का बाहर निकालने की डीएम ने दी अनुमति

-महुली क्षेत्र के एक गांव का मामला

– आरोपी के घर कामकाज करने जाती थी किशोरी
– घटना से अनभिज्ञ थे परिजन ,शव को कर दिए थे दफन
— कब्र खोद कर शव का बाहर निकालने की डीएम ने दी अनुमति
– दुष्कर्म, गर्भपात कराने और एससी-एसटी एक्ट का केस

उत्तर प्रदेश संत कबीर नगर
धनघटा। महुली क्षेत्र की किशोरी से गांव का आरोपी ने पहले अवैध संबंध बनाया। गर्भ ठहरने पर आरोपी ने किशोरी का गर्भपात करा दिया। इस दौरान रक्तस्राव अधिक होने से सोमवार को किशोरी की मौत हो गई। घटना से अनभिज्ञ परिजनों ने शव को दफन कर दिया। बाद में घटना की जानकारी होने पर पीड़ित पिता ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात कराने, गैर इरादतन हत्या, एससी-एसटी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया।
महुली क्षेत्र की रहने वाली 14 साल की किशोरी घर की गरीबी की वजह से गांव के 55 साल के आरोपी के घर काम काज करने जाती थी। इसी बीच आरोपी ने किशोरी से अवैध संबंध बना लिया। उसके बाद किशोरी गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी होने पर आरोपी ने 30 जुलाई को गर्भपात करा दिया। अधिक रक्तस्राव होने की वजह से किशोरी की सोमवार को मौत हो गई।

घटना से अनभिज्ञ परिजनों ने किशोरी के शव को कुआनो नदी के किनारे दफन करा दिया। पीड़ित पिता का आरोप है कि रविवार की रात में अचानक उसकी बेटी की तबियत खराब हुई। रक्तस्राव अधिक होने पर उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां बेटी की मौत हो गई। उसके बाद शव को दफना दिए। घर लौटने पर बड़ी बेटी ने बताया कि आरोपी ने उसकी बहन से अवैध संबंध बना लिया था। जिससे बेटी गर्भवती हो गई। आरोपी ने बेटी का गर्भपात करा दिया।
मौके पर पहुंचे एएसपी ने पीड़ित परिजनों और आस-पास के लोगों से घटना की जानकारी जुटाई। एसओ भगवान सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पीड़ित परिवार के घर सुरक्षा के लिए तैनात किए गए पुलिस कर्मी
घटना से उपजे आक्रोश को देखते हुए पीड़ित के घर एक दरोगा और चार सिपाहियों की तैनाती की गई है। एएसपी संतोष सिंह ने बताया कि करीब एक सप्ताह तक पुलिस कर्मी सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे। साथ ही आरोपी की तलाश में पुलिस टीम की मदद करेंगे।

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से निकाला गया किशोरी का शव

धनघटा। डीएम के निर्देश के बाद तहसीलदार धनघटा की मौजूदगी में दफन की गई किशोरी की लाश को पुलिस ने मंगलवार देर शाम कब्र से बाहर निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम हाऊस भेजवा दिया।

महुली एसओ भगवान सिंह ने बताया कि डीएम की अनुमति के बाद तहसीलदार धनघटा की मौजूदगी में कब्र से शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम हाऊस भेजवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद हकीकत सामने आएगी।

मृतक किशोरी आरोपी के घर काम करने जाती थी। लोगों से पूछताछ में पता चला है कि आरोपी सूद पर पैसा बांटने का काम करता है। आरोपी पैसे आदि का लालच देकर किशोरी के साथ अवैध संबंध बना लिया और फिर गर्भ ठहरने पर गर्भपात करा दिया। अधिक रक्तस्राव की वजह से किशोरी की मौत हो गई। दफनाए गए शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम कराए जाने की अनुमति डीएम ने प्रदान कर दी है। इसके लिए नायब तहसीलदार धनघटा को मजिस्ट्रेट नामित किया है। पुलिस शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम कराएगी। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं।
-संतोष सिंह,एएसपी

Previous articleआई फ्लू से कैसे बचा जाए,जाने डॉक्टर की राय
Next articleगंजेपन से परेशान हैं ,एम्स जाइए…बाल लगवाइए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here