जिला जज व डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, बंदियों की समस्याएं सुनीं

जिला जज व डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, बंदियों की समस्याएं सुनीं

 

रायबरेली। जिला जज अमित पाल सिंह, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने जिला कारागार रायबरेली का औचक निरीक्षण किया। तीनों उच्चाधिकारियों ने कारागार की समग्र व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बंदियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

निरीक्षण के दौरान जेल के सभी बैरकों, पाकशाला, अस्पताल, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई का गहन अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पाकशाला में बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बंदी गृह में रह रहे मरीजों की चिकित्सा व्यवस्था पर भी लगातार नजर रखी जाए।

जिला जज अमित पाल सिंह ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं जेल मैनुअल के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने के संबंध में जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर सीजीएम पवन कुमार सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमोद कंठ, जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर हिमांशु रौतेला सहित संबंधित कार्मिकगण उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। यह निरीक्षण जेल व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी और मानवीय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Previous articleपेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, अफवाहों पर न दें ध्यान: डीएम
Next articleरामनवमी से पहले गोरखपुर पुलिस अलर्ट: भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here