गोण्डा पुलिस अधिकारियों-कर्मियों के लिए एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यशाला आयोजित

गोण्डा पुलिस अधिकारियों-कर्मियों के लिए एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यशाला आयोजित

गोण्डा। जनपद गोण्डा में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा एक दिवसीय जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला एचआईवी/एड्स अधिनियम-2017 पर आधारित रही, जिसमें संक्रमण के कारण, बचाव के उपाय, जांच, उपचार और कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने एचआईवी/एड्स से ग्रसित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव न करने, उनके अधिकारों की रक्षा करने तथा समाज में जागरूकता फैलाने पर विशेष बल दिया। यह भी बताया गया कि एचआईवी/एड्स अधिनियम-2017 के अंतर्गत संक्रमित व्यक्तियों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव करना दंडनीय अपराध है और सभी को सम्मान एवं गोपनीयता का अधिकार प्राप्त है। पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और कानून के प्रावधानों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस बल का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता प्रदर्शित करना भी है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से अपेक्षा की कि वे एचआईवी/एड्स से संबंधित जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यशाला के अंत में प्रतिभागियों ने एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने तथा संक्रमित व्यक्तियों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन सुश्री शिल्पा वर्मा, जिला क्षय रोग अधिकारी/जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. जय गोविन्द, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से श्रीमती अंकिता सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Previous articleदुर्घटना में मृत पुलिसकर्मी के परिजन को मिला 1 करोड़ का बीमा दावा
Next articleधनघटा का वार्षिक निरीक्षण: एसपी ने दिए सख्त निर्देश, महिला सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य पर दो महिला पुलिसकर्मी व एक उपनिरीक्षक सम्मानित।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here