दुर्घटना में मृत पुलिसकर्मी के परिजन को मिला 1 करोड़ का बीमा दावा

दुर्घटना में मृत पुलिसकर्मी के परिजन को मिला 1 करोड़ का बीमा दावा

गोरखपुर। भारतीय स्टेट बैंक की मिनवा शाखा ने पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत एक बड़ी सहायता राशि प्रदान की है। दुर्घटना में शहीद हुए स्वर्गीय राम केवल यादव (निवासी ग्राम डोहरिया, ब्लॉक पाली) के निधन के बाद उनके उत्तराधिकारी श्रीमती मीनू यादव को 1 करोड़ रुपये का बीमा दावा सौंपा गया।

यह राशि आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ की उपस्थिति में औपचारिक रूप से प्रदान की गई। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक जितेंद्र कुमार, मुख्य प्रबंधक अमित शंकर, अग्रणी बैंक के मुख्य प्रबंधक मनोज कुमार श्रीवास्तव तथा मिनवा शाखा के शाखा प्रबंधक राजीव मिश्रा भी मौजूद रहे।

मुख्य प्रबंधक लीड बैंक ने बताया कि पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत खाताधारकों को विभिन्न बीमा लाभ प्रदान किए जाते हैं, जिससे आकस्मिक परिस्थितियों में उनके परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिल सके। इस पहल के तहत मृतक के परिजनों को यह बड़ी राहत राशि दी गई है।

इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की योजनाएं जरूरत के समय परिवार को सहारा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और लोगों को बैंकिंग व बीमा सुविधाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी योजनाएं पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए बड़ी ताकत साबित होती हैं। उन्होंने मृतक के परिवार को संवेदना भी व्यक्त की और आश्वासन दिया कि प्रशासन हर संभव मदद के लिए तत्पर रहेगा।

Previous articleआयुष विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों में देरी पर मंडलायुक्त सख्त, गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश
Next articleगोण्डा पुलिस अधिकारियों-कर्मियों के लिए एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यशाला आयोजित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here