संकल्प से सिद्धि: बस्ती में प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले के प्रभारी मंत्री आशीष कुमार पटेल की अध्यक्षता में नव वर्ष समारोह
बस्ती। उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के नव वर्ष के उपलक्ष्य में “संकल्प से सिद्धि, सुरक्षा-सुशासन-समृद्धि” थीम पर कलेक्ट्रेट सभागार में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले/जनपद के प्रभारी मंत्री आशीष कुमार पटेल ने की।
कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश में हुए विकास की एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसमें सरकार की उपलब्धियों और कीर्तिमानों को दर्शाया गया।
इस अवसर पर मंत्री आशीष कुमार पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी, जिलाध्यक्ष भाजपा विवेकानन्द मिश्र, जिलाध्यक्ष अपना दल राजमणि पटेल, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, विधायक प्रतिनिधि हर्रैया सरोज मिश्र, कप्तानगंज के गुलाब चन्द्र सोनकर, सदर के मो. सलीम, जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्सना ने संयुक्त रूप से विश्व श्रम सम्मान योजना अन्तर्गत टूलकिट, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, रेशम तथा आरसेटी योजना के तहत ब्यूटी पार्लर के लाभार्थियों को लाभान्वित किया। साथ ही स्कूल के छात्र-छात्राओं को पुस्तकें भेंट की गईं।
मंत्री आशीष कुमार पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के पिछले नौ वर्षों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने सभी योजनाओं के लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।
कार्यक्रम के बाद मंत्री आशीष कुमार पटेल ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस बन्धुओं से वार्ता की और उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, कीर्तिमानों तथा सफलताओं की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीएमओ डॉ. राजीव निगम, डीएफओ डॉ. शिरीन, डीडीओ अजय कुमार सिंह, पीडी राजेश कुमार, डीपीआरओ धनश्याम सागर, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, सेवा योजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा, डीएसटीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता, जिला गन्नाधिकारी अंगद सिंह, एलडीएम आर.एन. मौर्य, बीएसए अनूप तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. राजमंगल चौधरी ने किया।















