संतकबीरनगर में बड़े पैमाने पर पुलिस फेरबदल: कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने की बड़ी पहल
संतकबीरनगर। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कई पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। इस बड़े फेरबदल में उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल स्तर के दर्जनों कर्मियों को विभिन्न थानों, चौकियों और विशेष शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक हरिनारायण दीक्षित को थाना मेहदावल से प्रभारी एएचटी थाना बनाया गया है। उपनिरीक्षक राकेश कुमार को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक के रूप में थाना मेहदावल भेजा गया है। दिलीप सिंह को चौकी जगदीशपुर से काली जगदीशपुर, जबकि रवीन्द्र सिंह यादव को पंचपोखरी से जगदीशपुर चौकी का प्रभार सौंपा गया है।
साइबर क्राइम थाना में शत्रुधन सिंह और ललिकान्त यादव को तैनात किया गया है। अशोक कुमार तिवारी को सम्मन सेल में स्थानांतरित किया गया है। रागकुशल सिंह को थाना दुधारा से चौकी पचपोखरी भेजा गया है।
हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल स्तर पर भी व्यापक बदलाव किया गया है। बृजनरायण यादव, अमित मद्येशिया, सौरभ कुमार सिंह समेत कई कर्मियों को थाना मेहदावल, दुधारा और अन्य इकाइयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। गुंजन पाण्डेय, रंजन कुमार राजभर, जोगिन्दर खरवार, उदय प्रताप सिंह, जितेन्द्र कुमार, शिवम यादव और पियूष गुप्ता को साइबर क्राइम थाना, सर्विलांस सेल, कोतवाली सहित विभिन्न स्थानों पर तैनाती दी गई है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने स्पष्ट किया कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता और जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। नई तैनाती के बाद सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
यह फेरबदल जनपद में अपराध नियंत्रण, साइबर अपराध पर नकेल कसने और आमजन की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।















