नवनिर्माण के 9 वर्ष: विकास भवन संतकबीरनगर में भव्य पुस्तक विमोचन समारोह
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर विकास भवन में “नवनिर्माण के 9 वर्ष” पुस्तक विमोचन का लाइव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश की समृद्धि और जनकल्याण को समर्पित उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतम 9 वर्षों की उपलब्धियों पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में कहा गया कि लोककल्याण के प्रति समर्पित इस सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने अभूतपूर्व विकास की राह पकड़ी है। जनकल्याणकारी योजनाओं, बुनियादी ढांचे के विकास और समग्र प्रगति ने प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक धनघटा गणेश चौहान की ओर से एमएलसी संतोष सिंह के प्रतिनिधि सुधासु सिंह, मंडल अध्यक्ष रामनयन , मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, परियोजना अधिकारी, डीपीआरओ, जिला कृषि अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी सहित कई गणमान्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पिछले 9 वर्षों में किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को पुस्तक के माध्यम से संकलित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने प्रदेश की इस उल्लेखनीय प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की और भविष्य में और तेज गति से विकास जारी रखने का संकल्प लिया।















