साइबर ठगों पर राजघाट पुलिस की करारा प्रहार: पीड़ित को ₹33,325 वापस दिलाए

साइबर ठगों पर राजघाट पुलिस की करारा प्रहार: पीड़ित को ₹33,325 वापस दिलाए

 

गोरखपुर। थाना राजघाट पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी के मामले में पीड़ित को बड़ी राहत पहुंचाई है। पुलिस ने मात्र कुछ घंटों में ठगी गई पूरी राशि ₹33,325 (तैंतीस हजार तीन सौ पच्चीस रुपये) पीड़ित के खाते में सुरक्षित वापस करा दी।

पीड़ित ने शिकायत में बताया कि उसके एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के बहाने साइबर ठगों ने संपर्क किया और धोखे से ₹33,325 ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज की और थाना राजघाट को सूचित किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर चल रहे साइबर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन में राजघाट थाना पुलिस एवं साइबर सेल टीम ने त्वरित जांच शुरू की। जांच में पता चला कि ठगी की राशि से ऑनलाइन गोल्ड खरीदा जा रहा था।

साइबर नोडल उपनिरीक्षक वैभव विश्वकर्मा ने संबंधित कंपनी के नोडल अधिकारी से तत्काल समन्वय स्थापित किया। संदिग्ध ट्रांजैक्शन को रोका गया, डिलीवरी रुकवाई गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस ट्रांसफर करा दी गई।

इस सफल कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविंद राय, उपनिरीक्षक वैभव विश्वकर्मा और कंप्यूटर ऑपरेटर हेड कांस्टेबल राम प्रकाश चौधरी की सराहनीय भूमिका रही।

Previous articleनॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोरखपुर का दबदबा: तीनों खिलाड़ी स्वर्ण पदक विजेता
Next articleमंडलायुक्त अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here