हनुमत महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

हनुमत महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

 

संतकबीरनगर। सेमरियावां ब्लॉक के ग्राम बूधा कला में आयोजित सात दिवसीय ‘श्री मारुति नंदन हनुमत महायज्ञ’ का आज भक्तिमय और उत्साहपूर्ण वातावरण में शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने विधि-विधान से कलश यात्रा का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु उमड़े। जय चौबे ने फूल-माला पहनाकर स्वागत के बाद भव्य कलश यात्रा में शामिल होकर लगभग एक किलोमीटर की पैदल यात्रा की। पूरा मार्ग ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंज उठा। यात्रा में क्षेत्र के लोग भक्ति भाव से शामिल हुए।

इस महायज्ञ के दौरान संगीतमय श्रीराम कथा के साथ आकर्षक झांकियां भी निकाली जाएंगी। समारोह में विधायक प्रतिनिधि अवधेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजेंद्र पांडे, धर्मेंद्र नाथ तिवारी ‘आडवाणी’, रजनीश तिवारी, बैजनाथ पाठक, अजय पांडे, हरिश्चंद्र शुक्ला, गुलाब शुक्ला, राम शंकर शुक्ला, राम शंकर चौरसिया सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि हनुमान जी की कृपा से यह आयोजन क्षेत्र में भक्ति और एकता का प्रतीक बनेगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। यह महायज्ञ पूरे सप्ताह भक्तिमय माहौल में चलेगा।

Previous articleक्रॉप कटिंग प्रशिक्षण: कानूनगो-लेखपालों को दी गई वैज्ञानिक विधि की जानकारी
Next articleविश्व नींद दिवस: खर्राटे सिर्फ शोर नहीं, जानलेवा बीमारी का संकेत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here