चाइनीज माँझा और सिंथेटिक डोरी पर सख्त प्रतिबंध   उत्तर प्रदेश में निर्माण, भंडारण व बिक्री पर रोक, आमजन से सूचना देने की अपील

चाइनीज माँझा और सिंथेटिक डोरी पर सख्त प्रतिबंध  

उत्तर प्रदेश में निर्माण, भंडारण व बिक्री पर रोक, आमजन से सूचना देने की अपील

गोरखपुर। चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी मानव जीवन और पशु-पक्षियों के लिए अत्यंत खतरनाक साबित हो रही है। इन माँझों से गले कटने, सड़क हादसे और पक्षियों की मौत जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐसे प्रतिबंधित माँझों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अमिताभ यश ने व्यापारियों से अपील की है कि इस प्रकार के खतरनाक माँझे का निर्माण, भंडारण या बिक्री बिल्कुल न करें। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे भी निरंतर अभियान चलाया जाएगा।

आमजन से भी अनुरोध किया गया है कि वे चाइनीज माँझा या सिंथेटिक डोरी का प्रयोग न करें। यदि कहीं भी ऐसे माँझे के निर्माण, भंडारण, बिक्री या उपयोग की जानकारी मिले तो तुरंत स्थानीय पुलिस, निकटतम थाने या आपातकालीन नंबर UP-112 पर सूचना दें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह प्रतिबंध न केवल मानव जीवन की सुरक्षा के लिए है, बल्कि पक्षियों और पशुओं की रक्षा के लिए भी जरूरी है। नियमों का पालन कर सभी सुरक्षित और जागरूक रहें।

Previous articleपेट्रोल-डीजल-एलपीजी की आपूर्ति पर प्रशासन सतर्क  डीएम-एसपी की अध्यक्षता में बैठक, जनता को आश्वासन – कोई कमी नहीं
Next articleअलविदा की नमाज़ में दुआओं का सिलसिला मुल्क में अमन-ओ-अमान और भाईचारे की कामना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here