पेट्रोल-डीजल-एलपीजी की आपूर्ति पर प्रशासन सतर्क  डीएम-एसपी की अध्यक्षता में बैठक, जनता को आश्वासन – कोई कमी नहीं

पेट्रोल-डीजल-एलपीजी की आपूर्ति पर प्रशासन सतर्क 

डीएम-एसपी की अध्यक्षता में बैठक, जनता को आश्वासन – कोई कमी नहीं

रायबरेली। वैश्विक परिस्थितियों के बीच जनपद में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (एलपीजी) की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पेट्रोलियम उत्पादों के विक्रय अधिकारियों, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में घरेलू रसोई गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को नियमित वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं जैसे चिकित्सालयों, आश्रमों, शैक्षणिक संस्थानों, केन्द्रीय विद्यालयों, सुरक्षा कर्मियों एवं अन्य प्रतिष्ठानों को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

डीएम ने आम जनमानस को आश्वस्त किया कि जनपद में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक गैस एजेंसी के लिए आपूर्ति विभाग का एक अधिकारी नामित किया जाए, जो किसी भी समस्या की शिकायत पर तुरंत निराकरण करे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशासन ने जनता से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक स्टॉकिंग से बचें। आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है।

Previous articleआंगनबाड़ी सहायिका पदों के लिए प्रपत्र सत्यापन जारी
Next articleचाइनीज माँझा और सिंथेटिक डोरी पर सख्त प्रतिबंध   उत्तर प्रदेश में निर्माण, भंडारण व बिक्री पर रोक, आमजन से सूचना देने की अपील

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here