डीएम-सपी की सख्त नजर! जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, साफ-सफाई से लेकर कैदियों की सुविधाओं तक जायजा प्रतिबंधित सामग्री पर जीरो टॉलरेंस

डीएम-सपी की सख्त नजर! जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, साफ-सफाई से लेकर कैदियों की सुविधाओं तक जायजा प्रतिबंधित सामग्री पर जीरो टॉलरेंस

संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने आज जिला कारागार का संयुक्त और आकस्मिक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण जेल में कैदियों की स्थिति, सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा के लिए किया गया।

दोनों अधिकारियों ने जेल परिसर के विभिन्न हिस्सों – बैरक, अस्पताल, मेस, कार्यालय, किचन और पूरे परिसर की सघन जांच की। साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान कैदियों से सीधे बातचीत की गई और उनकी समस्याओं, दवाइयों, भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा अन्य आवश्यकताओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई।

डीएम और एसपी ने जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि:

– बैरकों की नियमित और प्रभावी तलाशी सुनिश्चित की जाए।

– जेल के अंदर किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित वस्तु (मोबाइल, नशीला पदार्थ आदि) प्रवेश न कर पाए।

– कैदियों को निर्धारित सभी सुविधाएं समय पर और पूरी गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराई जाएं।

– परिसर की साफ-सफाई, शौचालय, पानी, रोशनी और भोजन की व्यवस्था सदैव उच्च स्तर पर बनी रहे।

– सभी कार्यवाहियां पूर्ण पारदर्शिता और नियमों के अनुसार की जाएं।

अधिकारियों ने सख्त हिदायत दी कि जेल प्रशासन किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह सहित कारागार के सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous articleसीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक: होलिका दहन सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर जोर, नई परंपरा न शुरू करने की अपील
Next articleहोली से पहले सख्ती दीपक स्वीट्स पर औचक छापा, 50 किलो दूषित मिठाई-30 किलो छेना मौके पर नष्ट, खोया-पनीर के सैंपल लिए – नोटिस जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here