16 अगस्त को विद्यालय में 11वीं में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं में वितरित किया जाएगा निशुल्क टेबलेट

*सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में लगातार चल रही है नए सत्र की कक्षाएं*

– *16 अगस्त को विद्यालय में 11वीं में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं में वितरित किया जाएगा निशुल्क टेबलेट*

– *हाईटेक सुविधाओं के साथ सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल लगातार छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा के माध्यम से कर रहा है शिक्षित*

– *विद्यालय के एमडी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी के नेतृत्व में लगातार नया मुकाम हासिल कर रहा है सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल*

संतकबीरनगर:- छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा संस्कार और खेल के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमेशा तत्पर है छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा के माध्यम से विद्यालय में पढ़ाने वाले कुशल शिक्षक लगातार शिक्षा के माध्यम से विद्यालय को एक नया मुकाम हासिल कर आ रहे हैं बोर्ड की परीक्षा में जहां सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र छात्राओं ने पूरे पूर्वांचल में अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया था वही हाई स्कूल में पास 11वीं में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय परिवार निशुल्क टेबलेट वितरण करेगा 16 अगस्त को विद्यालय परिवार द्वारा छात्र-छात्राओं में निशुल्क टेबलेट वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर अभी से ही सूर्या ग्रुप के शिक्षक तैयारियों में जुटे हुए हैं विद्यालय में रजिस्ट्रेशन कार्य अभी भी जारी है जो भी छात्र-छात्राएं अपना नामांकन नहीं कराए हैं वह समय से पहुंचकर विद्यालय में प्रवेश लेकर अपना नामांकन सुनिश्चित करा सकते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने के लिए उनकी टीम पूरी तरीके से जुटी हुई है छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा देते हुए उनको आगामी बोर्ड की परीक्षाओं में एक बार फिर से जनपद ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए तैयार किया जा रहा है छात्र-छात्राएं पूरी तरीके से तैयार हैं सूर्या परिवार एक फिर से परीक्षाओं में विद्यालय का नाम रोशन करेगा। विद्यालय के एमडी डॉ उदय ने कहा कि छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा संस्कार और छात्र छात्राओं के रुचि के हिसाब से उनके आगे बढ़ाने का काम करता है छात्र-छात्राएं हर माध्यम से आगे बढ़े इसके लिए विद्यालय परिवार उनको सारी सुविधाएं मुहैया कराता है समय-समय पर स्पोर्ट्स संगीत और अन्य माध्यमों से भी छात्र छात्राओं को बेहतर सुविधा देते हुए उन को आगे बढ़ाया जा रहा है विद्यालय परिवार छात्र छात्राओं के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है।

Previous articleकेशव हॉस्पिटल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 120 मरीजों का इलाज
Next articleमुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने जनता दरबार में 500 फरियादियों की सुनी फरियाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here