केशव हॉस्पिटल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 120 मरीजों का इलाज

केशव हॉस्पिटल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 120 मरीजों का इलाज

उत्तर प्रदेश /संतकबीरनगर। खलीलाबाद के सरैया बाईपास के पास केशव हास्पिटल एवं ऑर्थोपेडिक सेंटर में सोमवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमे कुल 120 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ और नि:शुल्क दवा दी गई।
डॉ अखिलेश चौधरी ने कहा कि हास्पिटल में मरीजों को बेहतर सु‌विधा देने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारको के आपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। सोमवार को शिविर लगाया गया। जिसमे पेट दर्द, उल्टी दस्त, बीपी, शुगर व हड्डी से संबंधित मरीज आए। जिनका इलाज किया गया और नि:शुल्क दवा दी गई। अस्पताल में इलाज कराने आए संजय, प्रदीप, मेवाती, सुभावती आदि का कहना है कि वह काफी दिनों से बीपी व कमर दर्द से परेशान थे। उसी को दिखाने आए थे। दवा भी मिली है और पांच दिन बाद फिर बुलाया गया है।
डॉ अखिलेश चौधरी ने बताया कि अस्पताल में अनेक अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस उपकरणों का ऑपरेशन में प्रयोग किया जाता है और इस कारण से अनेक मरीजों के मर्ज का सफल एवं सकुशल ऑपरेशन हुआ है। इस दौरान डॉ दिव्या चौधरी, प्रदीप अग्रहरि, संतोष गुप्ता, सुनीता गुप्ता, नवीन यादव समेत अन्य मौजूद रहे।

Previous articleसावन के तीसरे सोमवार पर भी शिवभक्तों पर योगी सरकार ने कराई पुष्पवर्षा
Next article16 अगस्त को विद्यालय में 11वीं में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं में वितरित किया जाएगा निशुल्क टेबलेट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here