खेत में गिरा विमान का दो फ्यूल टैंक, लोगो की उमड़ी भीड़..
खेत में गिरा विमान का दो फ्यूल टैंक, देख लोगो की उमड़ी भीड़..
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर से हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। जहा जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत झीनखाल बंजरिया गांव के सिवान में सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे विमान के दो फ्यूल टैंक गिराने से अफरा तफरी मच गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हवाई जहाज में पीछे आग लग गई थी। जिससे दोनों फ्यूल टैंक नीचे गिरा है। घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं है। इसकी सूचना एयर फोर्स गोरखपुर को दी गई है। सूचना पर एसपी, एडीएम, सीओ, एसडीएम , कोतवाल आदि पहुंच गए। एसपी ने बताया कि दो फ्यूल टैंक गिरा है।















