खुशहाली के लिए हरियाली जरूरी, रिंकू मणि

खुशहाली के लिए हरियाली जरूरी, रिंकू मणि

पेड़ लगाने उसे बचाने का जगह-जगह लिया गया संकल्प

उत्तर प्रदेश ।संत कबीर नगर वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत शनिवार को नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा में वृक्षारोपण के साथ प्रत्येक ग्राम पंचायतों में पेड़ लगाए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू मणि ने कहां की खुशहाली के लिए धरा पर हरियाली जरूरी है। पेड़ लगाने के साथ उसे बचाने का संकल्प लोगों ने लिया।
नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा कार्यालय पर वृक्षारोपण अभियान का शुरुआत समारोह पूर्वक किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू मणि कहा कि नगर पंचायत के 17 वार्डों में 7000 पौधे लगाए जाएंगे। सभी सभासद साथियों का दायित्व है कि वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए लगाए गए पेड़ों का देखभाल जरूर करें। जिससे कुछ ही समय में नगर पंचायत के चारों तरफ हरियाली छटा बिखरा हुआ मिले। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष के पति एवं भाजपा नेता नीलमणि , अमर राय, प्रदीप अग्रहरि, सभासद मुन्नी देवी, इंदिरा देवी, कृष्ण मुरारी, सीमा चौहान, मौजी लाल, नवीन कुमार पांडे, नरेंद्र पांडे, जयप्रकाश तिवारी, अवधेश कसौधन, शिव कुमार सिंह, सरोज देवी, अखिलेश पाठक, शाहजहां, राबिया खातून, रमेश चंद्र, प्रेम नारायण चौधरी, पन्नेलाल आदि लोग मौजूद रहे। इसी तरह विकासखंड हैसर बाजार के ग्राम पंचायत उमरिया बाजार में प्रधान आशा देवी, अशोक कसौधन, राधेश्याम सिंह, गोरखनाथ मौर्य आदि की मौजूदगी में 600 पेड़ लगाए गए।

Previous articleउत्तर प्रदेश में नौकरी पाने के लिए युवाओें को करनी होगी संपत्ति की घोषणा, दहेज नहीं लेंगे का देना होगा शपथ पत्र
Next articleवृक्षारोपण अभियान के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने जगह-जगह किया वृक्षारोपण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here