सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ: डीएम हर्षिता माथुर व एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने दिलाई शपथ, प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ: डीएम हर्षिता माथुर व एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने दिलाई शपथ, प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

रायबरेली। सड़क हादसों में कमी लाने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा माह (01 से 31 जनवरी 2026) का शुभारंभ कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस माह विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हेलमेट, सीटबेल्ट, सुरक्षित ड्राइविंग और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाई जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई और जागरूकता अभियान पर जोर दिया। प्रचार वाहन पूरे माह जनपद में सड़क सुरक्षा संदेश पहुंचाएगा।

कार्यक्रम में राहवीर (गुड सेमेटेरियन) योजना के तहत 7 लोगों को 5000 रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इनमें राकेश जयसवाल (शंकर नगर मुराई बाग), अभिषेक कुमार चौधरी (सीएचसी डलमऊ), मो. सलमान खान (सलोन), मो. सईद (उसरैना), मनोज सिंह (एआरटीओ कार्यालय), श्रीनिवास शुक्ला (नारायण नगर गौरा बाजार) और अखिलेश प्रताप सिंह (शिवाजी नगर) शामिल हैं। डीएम ने बताया कि शासन ने पुरस्कार राशि 5000 से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दी है। दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुंचाने वालों को गुड सेमेटेरियन मानकर सम्मानित किया जा रहा है।

डीएम ने विधानसभा 177-बछरावां (अ.जा.) में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले तीन बीएलओ को प्रशस्ति-पत्र दिए। प्रथम गुड्डी देवी (प्रा.वि. अमावां), द्वितीय रिया तिवारी (प्रा.वि. रामपुर मोहद्दीनपुर) और तृतीय आरती वर्मा (प्रा.वि. पलिया) को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अमृता सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल यादव, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, एआरटीओ अरविंद यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

सड़क सुरक्षा माह के दौरान जनपद में जागरूकता अभियान तेज होगा, जिससे हादसों में कमी आने की उम्मीद है।

Previous articleपिपिंग सेरेमनी: एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने एसएसपी राज करन नय्यर को डीआईजी रैंक पर किया पदोन्नत
Next articleनववर्ष पर डीएम-एसपी ने हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, अवस्थापना सुविधाओं का किया निरीक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here