322 विधानसभा शहरी: जूनियर-सब जूनियर खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन, सीएम योगी ने विजेताओं को सम्मानित

322 विधानसभा शहरी: जूनियर-सब जूनियर खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन, सीएम योगी ने विजेताओं को सम्मानित

 

गोरखपुर। 322 गोरखपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र में जूनियर व सब-जूनियर वर्ग की खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में हुआ। एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबाल, जूडो और कुश्ती जैसी प्रतियोगिताओं में युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

कुश्ती के रोमांचक फाइनल में शुभम यादव (बिछिया) ने अनुराग को हराकर खिताब जीता। कबड्डी फाइनल में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम टीम ने नीना थापा टीम को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और संबोधन में कहा, “जीवन में सफलता का हर मार्ग खेल से होकर गुजरता है। खेल शारीरिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करता है।” उन्होंने घोषणा की कि आने वाले समय में वार्ड स्तर पर भी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, ताकि ग्रामीण व शहरी प्रतिभाएं आगे बढ़ सकें।

कार्यक्रम में मंत्री डॉ. संजय निषाद, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद यादव, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, सांसद रवि किशन, विधायक विपिन सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी, महिला आयोग उपाध्यक्ष चारु चौधरी, खेल निदेशक आर.पी. सिंह, क्षेत्रीय खेल अधिकारी आविद हैदर, कुश्ती संघ अध्यक्ष दिनेश सिंह, प्रदीप शुक्ला, राजेश त्रिपाठी सहित खेल संघों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में खिलाड़ी-खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे आयोजन गोरखपुर को खेल प्रतिभाओं की नई पहचान देंगे और प्रदेश को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ी तैयार करेंगे।

Previous articleदिशा बैठक: कुशीनगर में विकास कार्यों की समीक्षा, गुणवत्ता व समयबद्धता पर जोर
Next articleमुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत सुशील कुमार यादव को दी श्रद्धांजलि, परिवार को ढांढस बंधाया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here