सूर्या स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता: आर्यन ने भाला फेंक में जीता स्वर्ण, टग ऑफ वार में रेड-ब्लू फाइनल रोमांचक

सूर्या स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता: आर्यन ने भाला फेंक में जीता स्वर्ण, टग ऑफ वार में रेड-ब्लू फाइनल रोमांचक

संतकबीरनगर। सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल, खलीलाबाद में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन नौनिहालों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कड़ाके की ठंड भी छात्र-छात्राओं के जोश को कम नहीं कर सकी। विभिन्न हाउस के बीच अपनी श्रेष्ठता साबित करने की रोमांचक स्पर्धा देखते ही बनती रही।

तीसरे दिन भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) में आर्यन ने स्वर्ण पदक जीतकर सबका ध्यान खींचा। टग ऑफ वार में रेड और ब्लू हाउस की टीमें फाइनल में पहुंचीं, जहां कड़ा मुकाबला हुआ। सब-जूनियर वर्ग के नन्हें खिलाड़ियों की फाइनल स्पर्धाएं पूरी हुईं और उन्हें मेडल तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती तथा संस्थान के संस्थापक स्व. पंडित सूर्यनारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। बास्केटबॉल, गोला फेंक, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शतरंज, वॉलीबॉल, क्रिकेट, खो-खो और कबड्डी जैसे इवेंट्स में मुकाबले बेहद रोचक रहे। सीनियर वर्ग के अधिकांश एथलेटिक्स इवेंट अंतिम दौर में पहुंच गए।

सब-जूनियर नौनिहालों को एमडी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी और अखंड प्रताप चतुर्वेदी के हाथों मेडल, प्रमाण पत्र तथा नगद पुरस्कार मिले। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से दमक उठे। सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विजेताओं को बधाई दी।

डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि नौनिहाल अनुशासन के दायरे में रहकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की बारीकियां सीख रहे हैं। उनका उत्साह उनकी प्रतिभा की गुणवत्ता दर्शाता है। हर वर्ष ऐसे आयोजन को और बेहतर बनाया जाएगा तथा खेलों में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। सविता चतुर्वेदी ने सफल आयोजन पर सभी शिक्षकों को बधाई दी।

मंगलवार को प्रतियोगिता का समापन होगा, जहां टॉप रैंकर्स पर पुरस्कारों की बौछार की जाएगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, अशोक चौबे, नितेश द्विवेदी, आशुतोष पांडेय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Previous articleडीएम हर्षिता माथुर ने दिव्यांग बच्चों को वितरित किए सहायक उपकरण, एनटीपीसी के सहयोग से 150 कम्बल भी बांटे
Next articleगोरखपुर महोत्सव 2026 की तैयारियों की समीक्षा: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here