सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन: ब्लू हाउस का दबदबा, जांबाजों ने दिखाया प्रतिभा का जौहर
संतकबीरनगर। जिले के प्रतिष्ठित सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में चल रही चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। ब्लू हाउस ने दबदबा कायम रखते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि ग्रीन हाउस दूसरे स्थान पर रहा। जूनियर एवं सीनियर ग्रुप के विजेताओं पर पुरस्कारों की बौछार हुई।कार्यक्रम की शुरुआत एमडी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, एसआर एकेडमी निदेशक राकेश चतुर्वेदी, निदेशिका सविता चतुर्वेदी एवं प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने मां सरस्वती एवं स्वर्गीय पंडित सूर्यनारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन से की।एमडी डॉ. चतुर्वेदी ने छात्रों को बेहतर तैयार करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं का शाल, पुष्पगुच्छ एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। छात्रों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। मीडिया कर्मियों का भी सम्मान हुआ।
दूसरे दिन वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट, खो-खो, स्लो साइकिल रेस, रस्साकशी आदि में रोमांचक मुकाबले हुए। बेहतर प्रदर्शन करने वाले नौनिहालों को डॉ. चतुर्वेदी, सविता चतुर्वेदी एवं शिक्षकों ने मेडल, नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विजेताओं के चेहरे खुशी से दमक उठे।
एमडी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षा के साथ खेल विकास के लिए लगातार होते रहेंगे। खेल रुचि रखने वाले छात्रों को आगे बढ़ाया जाएगा। निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने सफल आयोजन पर शिक्षकों को बधाई दी। 23 दिसंबर को समापन में टॉप रैंकर्स पर पुरस्कारों की बौछार होगी। यह महोत्सव छात्रों में खेल भावना एवं सर्वांगीण विकास को बढ़ावा दे रहा है।















