जिलाधिकारी ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण आने वालों को कोई असुविधा न हो, सभी सुविधाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण

आने वालों को कोई असुविधा न हो, सभी सुविधाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश

रायबरेली। शीतलहर के मद्देनजर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने सोमवार देर रात नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न रैन बसेरों एवं अलाव केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने वहाँ उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा रैन बसेरों में ठहरने वाले लोगों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएँ जानीं।

निरीक्षण में पीने का पानी, शौचालय, बेड, कम्बल आदि व्यवस्थाएँ संतोषजनक पाई गईं। फिर भी डीएम ने संचालकों को शीतलहर को देखते हुए पर्याप्त बेड, कम्बल, अतिरिक्त अलाव एवं साफ-सफाई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा, “रैन बसेरों में आने वाले असहाय लोगों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। सभी सुविधाएँ दुरुस्त रखी जाएँ।”

डीएम ने रैन बसेरों को मानवीय संवेदना का प्रतीक बताते हुए कहा कि ठंड से किसी की जान न जाए, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सजग है। अलाव केंद्रों पर भी निरंतर जलावन की व्यवस्था रखने को कहा।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अमृता सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार, ईओ नगर पालिका स्वर्ण सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी की इस पहल से रैन बसेरों में ठहरने वाले गरीब-निराश्रितों में राहत की भावना है। प्रशासन की मुस्तैदी से शीतलहर में जरूरतमंदों को गर्मी एवं सुरक्षा मिल रही है।

Previous articleसूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘खेल महाकुंभ’ की धूमः एमडी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने लिया तैयारियों का जायजा
Next articleडॉ. मज़हर हुसैन: न्यूरोसर्जरी के बेताज बादशाह, जिन्होंने 50 साल से जिंदगियाँ बचाईं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here