अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य कवरेज दिवस पर वृद्धाश्रम में विशेष विधिक-स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, बुजुर्गों को बताया गया उनका हक

अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य कवरेज दिवस पर वृद्धाश्रम में विशेष विधिक-स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, बुजुर्गों को बताया गया उनका हक

रायबरेली,

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस (UHC Day) पर आईटीआई कैंपस, दूरभाष नगर स्थित वृद्धजन आवास (वृद्धाश्रम) में बुजुर्गों के लिए विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।अपर जिला जज/सचिव अनुपम शौर्य ने कहा, “गुणवत्तापूर्ण व किफायती स्वास्थ्य सेवा कोई विशेषाधिकार नहीं, हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार है। संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य-2030 में सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज को प्रमुखता दी गई है।” उन्होंने बुजुर्गों को आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना सहित सभी सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया और विधिक सहायता की जानकारी दी।जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि 2030 तक सभी के लिए सुरक्षित दवाएं, टीके व इलाज सुनिश्चित करना भारत का लक्ष्य है।

उन्होंने वृद्धजनों को रोजाना योग-प्राणायाम करने, संतुलित आहार लेने और नियमित जांच कराने की सलाह दी। बुजुर्गों ने उत्साह दिखाते हुए कई सवाल पूछे।शिविर में पराविधिक स्वयंसेवक पवन कुमार श्रीवास्तव, कंचन, वृद्धाश्रम अधीक्षक धनंजय सिंह, भण्डारी, अनुज श्रीवास्तव, लेखाकार हिमांशु सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने प्रशासन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का आभार जताया। इस पहल से उन्हें न केवल स्वास्थ्य अधिकारों की जानकारी मिली, बल्कि अकेलेपन में भी अपनापन महसूस हुआ।

Previous articleभिटहा का चतुर्वेदी विला बना पुण्यधाम: भागवत कथा का भव्य समापन, गरीबों में बंटे सैकड़ों कंबल-नगदी, विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब
Next articleरायबरेली: अवैध शराब के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी, 94 लीटर कच्ची शराब बरामद, 600 किग्रा लहन नष्ट, 4 मुकदमे दर्ज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here