नए बीएसए धीरेन्द्र त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार, बोले – शिक्षक उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा होगी पहली प्राथमिकता

नए बीएसए धीरेन्द्र त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार, बोले – शिक्षक उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा होगी पहली प्राथमिकता

गोरखपुर।  बेसिक शिक्षा विभाग के नव-नियुक्त बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) धीरेन्द्र त्रिपाठी ने शुक्रवार को बीएसए कार्यालय में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि अब जिले के परिषदीय स्कूलों में अनुशासन, गुणवत्ता और पारदर्शिता का नया दौर शुरू होगा।

श्री त्रिपाठी ने कहा, “सबसे पहला काम शिक्षकों की 100% उपस्थिति सुनिश्चित करना है। इसके बाद हर स्कूल में स्मार्ट क्लास, पीने का साफ पानी, शौचालय, बिजली और फर्नीचर जैसी आधारभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा।” उन्होंने घोषणा की कि दिसंबर के पहले हफ्ते से पूरे जिले में बड़े स्तर पर स्कूलों का निरीक्षण अभियान शुरू होगा।

नए बीएसए ने शिक्षकों और कर्मचारियों से अपील की कि सभी लंबित कार्य – चाहे वह छात्रवृत्ति हो, यूनिफॉर्म वितरण हो या मिड-डे मील – 31 दिसंबर तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए। पढ़ाई के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए विशेष रीमेडियल क्लास और शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू होंगे।

पदभार ग्रहण करने के बाद श्री त्रिपाठी ने सबसे पहले बीएसए कार्यालय के सभी सेक्शनों का दौरा किया और फाइलों की स्थिति जांची। उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए, “कोई भी फाइल एक टेबल पर तीन दिन से ज्यादा नहीं रुकेगी।”

जिले के शिक्षक और अभिभावक नए बीएसए के इस जोश और सख्त तेवर से उत्साहित हैं। 

Previous articleएसपी संदीप मीना का जिला मुख्यालय कार्यालय में धमाका, थाना आरक्षियों की बीट बुक चेक कर महिला पुलिसकर्मियों को दिया नकद इनाम।
Next articleCCTNS में यूपी टॉप-1 बना जिला, एसपी संदीप मीना को लखनऊ से मिला प्रशस्ति-पत्र।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here