एसपी संदीप कुमार मीना ने सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों को दिया सख्त संदेश – अपराधियों पर लगाम, अच्छे काम पर सम्मान

एसपी संदीप कुमार मीना ने सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों को दिया सख्त संदेश – अपराधियों पर लगाम, अच्छे काम पर सम्मान

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में सैनिक सम्मेलन सह मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में एसपी संदीप ने जहाँ पुलिसकर्मियों की समस्याएँ सुनीं और तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए, वहीं अपराध नियंत्रण को लेकर कड़े तेवर भी दिखाए।

एसपी संदीप मीना ने सैनिक सम्मेलन में सभी थानों-चौकियों से आए कर्मियों से एक-एक कर बात की और उनकी परेशानियों का मौके पर समाधान कराया। इसके बाद मासिक अपराध गोष्ठी में यातायात माह, साइबर अपराध, महिला अपराधों, दुष्कर्म, पॉक्सो, लूट, चोरी-नकबजनी जैसी घटनाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने लंबित विवेचनाओं को गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारित करने, वांछित एवं पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी, शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने तथा गुंडा एक्ट व जिलाबदर की कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए।

महिला अपराधों पर विशेष चिंता जताते हुए SP ने कहा कि अपहृताओं की सकुशल बरामदगी और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी पर जोर दिया गया। साथ ही अवैध शराब, खनन, बालू माफिया के खिलाफ निरंतर अभियान और ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत महत्वपूर्ण स्थानों पर CCTV कवरेज बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम का सबसे प्रेरक पल तब आया जब SP मीना ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 63 पुलिसकर्मियों को “कॉप ऑफ द मंथ” चुनकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में वाचक पुलिस अधीक्षक रामआशीष यादव, प्रभारी निरीक्षक खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय, दुधारा अरविन्द शर्मा, धनघटा जयप्रकाश दूबे, महुली रजनीश राय, मेंहदावल सुरेन्द्र कुमार सिंह, बखिरा सतीश कुमार सिंह, बेलहरकला अनिल कुमार, महिला थाना प्रभारी उ0नि0 पूनम मौर्या, निरीक्षक गोपनीय अविनाश प्रताप सिंह, PRO दुर्गेश पाण्डेय, प्रधान लिपिक हिमांशु सिंह सहित अन्य जांबाज शामिल हैं।

 संदीप मीना ने सभी से अपील की कि पूरी निष्ठा और मनोयोग से कर्तव्यों का निर्वहन करें ताकि जनपद अपराधमुक्त और सुरक्षित बने। गोष्ठी में सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी संयुक्त निदेशक अभियोजन, होमगार्ड्स कमांडेंट, आबकारी, वन, प्रोबेशन, ARTO, खनन निरीक्षक, IB व SIO के अधिकारी सहित सैकड़ों पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Previous articleगीडा पुलिस ने चोरी का किया खुलासा: तीन गिरफ्तार, दो बाल अपचारी पकड़े
Next articleपरिषदीय स्कूल विलय मामला: हाईकोर्ट की खंडपीठ ने दो अपीलें कीं निस्तारित, सरकार के नए सर्कुलर को बताया आधार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here