इनामी गो-तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

इनामी गो-तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

गोरखपुर। खोराबार पुलिस ने गो-तस्करी के 25,000 के इनामी अपराधी पप्पू शाह को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। देर रात गश्त के दौरान बनसप्ति माता मंदिर तिराहे पर पुलिस ने घेराबंदी की। बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार पप्पू ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया और पकड़ा गया।

पप्पू शाह, मूल रूप से गोपालगंज (बिहार) का निवासी, गो-तस्करी, पशु क्रूरता और उत्पाद अधिनियम के कई मामलों में वांछित था। पुलिस ने उसके पास से .315 बोर का तमंचा, एक फायर हुआ खोखा, एक जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की। उसके खिलाफ धारा 109(1) बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत नया मुकदमा दर्ज किया गया है।

घायल अपराधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि पप्पू बिहार-यूपी सीमा पर गो-तस्करी के नेटवर्क में सक्रिय था। थानाध्यक्ष इत्यानन्द पांडेय के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। पुलिस अब उसके सहयोगियों और तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है। क्षेत्र में गो-तस्करी रोकने के लिए गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है।

Previous article“गौड़धैया नाला अतिक्रमण मुक्त: प्रशासन की सख्त कार्रवाई, जलभराव से राहत का रास्ता साफ”
Next articleकिसानों को खाद-बीज की किल्लत से राहत, डीएम के सख्त निर्देश  एसडीएम-पुलिस की निगरानी में सुचारू आपूर्ति, प्रतिदिन 10 बजे तक रिपोर्ट अनिवार्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here