“गौड़धैया नाला अतिक्रमण मुक्त: प्रशासन की सख्त कार्रवाई, जलभराव से राहत का रास्ता साफ”

“गौड़धैया नाला अतिक्रमण मुक्त: प्रशासन की सख्त कार्रवाई, जलभराव से राहत का रास्ता साफ”

गोरखपुर। गौड़धैया नाला को अतिक्रमण मुक्त कर शहर के सौंदर्यकरण और जलभराव से स्थायी राहत के लिए सदर तहसील प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को एडीएम सदर दीपक गुप्ता और तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह के नेतृत्व में शाहपुर जेल बाईपास रोड क्षेत्र में अवैध कब्जे हटाए गए। कार्रवाई में कानूनगो, लेखपाल और पुलिस बल मौजूद रहे।

474.42 करोड़ की गौड़धैया नाला जीर्णोद्धार परियोजना के तहत 9.20 किमी पक्का नाला, 38 एमएलडी एसटीपी, 18 किमी सीवर लाइन और 16 कल्वर्ट का निर्माण तेजी से चल रहा है। 75% कार्य पूरा हो चुका है, जिसमें 9 कल्वर्ट और 6 किमी सीवर लाइन शामिल हैं। मानसून के बाद कार्य की गति बढ़ी है, जिसका लक्ष्य दिसंबर तक नाला और एसटीपी का निर्माण पूरा करना है।

अतिक्रमण हटने से नाले का केचमेंट एरिया साफ होगा, जिससे साढ़े तीन लाख लोगों को जलभराव से निजात मिलेगी। शोधित पानी रामगढ़ताल में प्रवाहित होगा। प्रशासन की सक्रियता से नाले का सौंदर्यकरण और जीर्णोद्धार सुनिश्चित हो रहा है, जो शहरवासियों के लिए स्थायी राहत लाएगा।

Previous article“विरासत गलियारा: मंडलायुक्त की समीक्षा, मुआवजे और स्वामित्व पर पारदर्शी समाधान का निर्देश”
Next articleइनामी गो-तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here