सूर्या एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, नौनिहालों ने बटोरी वाहवाही

सूर्या एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, नौनिहालों ने बटोरी वाहवाही

संतकबीरनगर। जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को “फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता” का भव्य आयोजन हुआ। प्लेवे से यूकेजी तक के नौनिहालों ने विविध परिधानों में प्रस्तुति देकर एमडी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी सहित अतिथियों से खूब प्रशंसा बटोरी।नौनिहालों ने भगवान राम, कृष्ण, राधा, हनुमान, भारत माता के रूपों से लेकर डॉक्टर, इंजीनियर और पुलिस ऑफिसर के वेश में अपनी प्रतिभा दिखाई।

प्लेवे छात्रों ने प्रकृति और भारतीय एकता को दर्शाते परिधान पहन मनमोहक प्रस्तुति दी, जबकि एलकेजी छात्रों ने देवी-देवताओं के वेश में प्राचीन संस्कृति का संदेश दिया। इन अनोखी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।एमडी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा, “नौनिहालों ने अपने अंदाज से सभी को आकर्षित किया, यह सराहनीय है।” उन्होंने छात्रों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक नितेश द्विवेदी, बलराम उपाध्याय, घनश्याम त्रिपाठी, अर्चना सिंह, आरती चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे।यह आयोजन छात्रों के आत्मविश्वास और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ाने में मील का पत्थर साबित हुआ.

Previous articleडीआईजी संजीव त्यागी की अपराध समीक्षा: त्योहारों में कानून-व्यवस्था सशक्त रखें
Next articleत्योहारों को सुरक्षित बनाने के लिए डीआईजी और एसएसपी ने की पैदल गश्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here