डीआईजी संजीव त्यागी की अपराध समीक्षा: त्योहारों में कानून-व्यवस्था सशक्त रखें

डीआईजी संजीव त्यागी की अपराध समीक्षा: त्योहारों में कानून-व्यवस्था सशक्त रखें

बस्ती। परिक्षेत्रीय कार्यालय सभागार में गुरुवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बस्ती संजीव त्यागी ने बस्ती, सिद्धार्थनगर तथा संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षकों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की।

यह बैठक अपराध नियंत्रण, निरोधात्मक कार्रवाई और त्योहारी सुरक्षा को मजबूत बनाने पर केंद्रित रही। डीआईजी त्यागी ने एडीजी क्राइम के अभियान के तहत चेन स्नैचिंग/लूट पर प्रभावी नियंत्रण और एडीजी जोन के निर्देश पर पिछले 10 वर्षों के अभियुक्तों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई पर जोर दिया। ऑपरेशन क्लीन के तहत वाहन निस्तारण, लंबित विवेचनाओं का प्राथमिकता से निपटारा, वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पटाखा विक्रेताओं/भंडारण स्थलों का सत्यापन, शस्त्र-कारतूस जांच, गो-तस्करी रोकने हेतु रात्रिकालीन चेकिंग, महिला एवं एससी/एसटी एक्ट मामलों में तत्परता बरतने का आदेश जारी किया। मिशन शक्ति के तहत सभी पुलिसकर्मियों को I-GOT (कर्मयोगी पोर्टल) पर प्रशिक्षण पूरा कराने, विभागीय लंबित पत्रावलियों (14(1), 14(2)), मृतक आश्रित एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति के निस्तारण, CCTNS/CM डैशबोर्ड रैंकिंग सुधार, NCRP पोर्टल पर मोबाइल/IMEI ब्लॉकिंग बढ़ाने, साइट्रेन पोर्टल प्रशिक्षण, तथा पब्लिक ग्रिवांस, सीएम जनता दर्शन जैसे पोर्टलों पर शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आगामी दीपावली व छठ पूजा को देखते हुए कानून-सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने, संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता, पर्याप्त पुलिस तैनाती, गश्त व्यवस्था मजबूत करने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं का तत्काल खंडन/कार्रवाई का आदेश दिया।गोष्ठी में एसपी सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन, एसपी बस्ती अभिनंदन, एसपी संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना, परिक्षेत्रीय शाखा प्रभारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। यह बैठक त्योहारी सुरक्षा और अपराध नियंत्रण में नई दिशा देगी।

Previous articleएसएसपी राज करन नय्यर ने पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक की, त्योहारी सुरक्षा पर जोर
Next articleसूर्या एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, नौनिहालों ने बटोरी वाहवाही

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here